By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अष्टमी पर माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरदार परगट सिंह, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास की
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अष्टमी पर माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरदार परगट सिंह, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास की
himachalReligion

अष्टमी पर माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरदार परगट सिंह, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास की

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/19 at 4:01 PM
Share

Summer express/चिंतपूर्णी/ विकास-: नवरात्रों की अष्टमी के पावन अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।माता के दरबार में नतमस्तक होकर सरदार परगट सिंह ने सभी देशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और जीवन में सुख-शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रों का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे पवित्र अवसर पर मां दुर्गा की आराधना से समाज में सद्भाव, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को नवरात्रों और अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।श्री माता चिंतपूर्णी दरबार में इस दौरान पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इनमें पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पूर्व मंत्री एवं वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां तथा पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा शामिल थे।इसके अलावा पूर्व विधायक इंदु बाला, पूर्व विधायक पवन आदिया, पूर्व विधायक मिक्की डोगरा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई।अष्टमी के अवसर पर माता चिंतपूर्णी दरबार में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। नेताओं ने इस पावन अवसर पर जनकल्याण और समाज की खुशहाली की कामना की।

TAGGED: Chintpurni temple Congress State President
Chandrika October 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article छोटी काशी में अष्टमी मेले की धूम, शोभायात्रा के बाद टारना माता मंदिर में हुआ कन्या पूजन
Next Article त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, होमगार्ड और दमकल विभाग अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, होमगार्ड और दमकल विभाग अलर्ट

Ago

छोटी काशी में अष्टमी मेले की धूम, शोभायात्रा के बाद टारना माता मंदिर में हुआ कन्या पूजन

Ago

जाम खुलवाने के दौरान दो बसों के बीच फंसे एसआई राजेश धीमान ,अस्पताल में तोड़ा दम

Ago

हिमाचल के दुर्गम इलाकों में संगठन की नब्ज टटोलेंगे श्रीकांत शर्मा, 19 अक्टूबर से नौ दिवसीय दौरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?