Summer express/चिंतपूर्णी/ विकास-: नवरात्रों की अष्टमी के पावन अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।माता के दरबार में नतमस्तक होकर सरदार परगट सिंह ने सभी देशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और जीवन में सुख-शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रों का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे पवित्र अवसर पर मां दुर्गा की आराधना से समाज में सद्भाव, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को नवरात्रों और अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।श्री माता चिंतपूर्णी दरबार में इस दौरान पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इनमें पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पूर्व मंत्री एवं वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां तथा पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा शामिल थे।इसके अलावा पूर्व विधायक इंदु बाला, पूर्व विधायक पवन आदिया, पूर्व विधायक मिक्की डोगरा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई।अष्टमी के अवसर पर माता चिंतपूर्णी दरबार में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। नेताओं ने इस पावन अवसर पर जनकल्याण और समाज की खुशहाली की कामना की।

