By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार की पहल, शहरी निकायों के प्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार की पहल, शहरी निकायों के प्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
himachalNews

हिमाचल में कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार की पहल, शहरी निकायों के प्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/28 at 8:33 PM
Share

शिमला, संजू-: हिमाचल में ठोस कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रदेश सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। शहरी विकास विभाग और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की संयुक्त पहल प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के तहत प्रदेशस्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में बढ़ती कचरे की समस्या से निपटने और शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार ने नई पहल शुरू की है। प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के तहत शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण का मकसद कचरे के उचित निस्तारण, पर्यावरण संरक्षण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके जरिए निकायों को अपने क्षेत्रों में प्रभावी तरीके से नियम लागू करने के लिए तैयार किया जाएगा। शहरी विकास एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार शहरी स्थानीय निकायों को उनकी स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप काम करने में सक्षम बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, विभागों के बीच समन्वय और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के तहत शुरू की गई यह पहल शहरी निकायों की कार्यक्षमता और नेतृत्व को मजबूत करेगी। इससे प्रदेश में स्वच्छ, व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल शहरी क्षेत्र विकसित करने में मदद मिलेगी।मंत्री ने कहा कि हिमाचल में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे कचरे की मात्रा भी बढ़ती है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार प्रदेश को सहयोग दे रही है।

TAGGED: Shimla Government initiative on waste management
Chandrika October 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मेयर के वॉर्ड में तीन कमेटियों का गठन,जनसहभागिता से होंगे विकास कार्य
Next Article कांगड़ा की भनरेला वैली में बनेगा 25 करोड़ का आध्यात्मिक ऊर्जा एवं वेलनेस सेंटर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

किशनपुरा जेल से गैंगस्टरों ने मांगी एक करोड़ की फिरौती, परिवार को खत्म करने की धमकी

Ago

घट्टा टोल बैरियर पर 422 नशीले कैप्सूल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, कृष्णा लैब की कथित 110 करोड़ की देनदारी पर सरकार से मांगा जवाब- भाजपा

Ago

तंबाकू मुक्त समाज के लिए युवाओं ने निकाली जागरूकता रैली, दिसंबर तक चलेगा अभियान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?