बिलासपुर, सुभाष- बृज मार्शल आर्ट अकादमी बिलासपुर के 26 खिलाड़ियों ने कराटे की कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर येलो, ऑरेंज और ग्रीन बेल्ट हासिल की। 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस परीक्षा में सभी प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।अकादमी के निदेशक एवं टेक्निकल डायरेक्टर सिहान बृजलाल चौहान (6वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट) ने बताया कि अकादमी वर्ष 2019 से लगातार बच्चों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देकर उनका भविष्य संवारने का कार्य कर रही है। वर्तमान में अकादमी में लगभग 82 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल दशमल लदरौर तथा हार्मनी ऑफ हिमालयाज पब्लिक स्कूल बिलासपुर में भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अकादमी के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं।
परीक्षा में आराध्य, आरव, यशस्वी, आदित्य, हर्षिता, भौमिक, ग्रितिक, प्रत्यूष शर्मा, आरुही, अंशुमन, वरेण्य, अमाया, विनय, अभिनंदन और प्रियल ने येलो बेल्ट, जबकि किमाया और शुभांगिनी ने ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की। वहीं वंशिका ने ग्रीन बेल्ट हासिल की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका समिति बिलासपुर के उपाध्यक्ष नरेंद्र पंडित ने बच्चों को बेल्ट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। इससे आत्मरक्षा के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन एक घंटा ऐसी गतिविधियों के लिए देने का आग्रह किया, ताकि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य बना सकें।परीक्षा के दौरान कुलदीप, खेमराज और कोमल भी उपस्थित रहे। अंत में बृजलाल चौहान ने मुख्य अतिथि, उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई दी।
