By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एलआईसी में महिला करियर एजेंट के भरे जाएंगे 500 पद, 3 से 6 नवंबर तक होंगे साक्षात्कार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एलआईसी में महिला करियर एजेंट के भरे जाएंगे 500 पद, 3 से 6 नवंबर तक होंगे साक्षात्कार
himachalNews

एलआईसी में महिला करियर एजेंट के भरे जाएंगे 500 पद, 3 से 6 नवंबर तक होंगे साक्षात्कार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/11/03 at 3:24 PM
Share

3 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय नेरचौक व 4 को उप रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर में होंगे साक्षात्कार

5 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय बालीचौकी व 6 को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में होंगे साक्षात्कार

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी जानकारी, 18 से 70 वर्ष रहेगी आयु सीमा

मंडी धर्मवीर- महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भारतीय जीवन बीमा निगम, शाखा मंडी द्वारा महिला करियर एजेंट के 500 पद जिला रोजगार कार्यालय मंडी को अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 03 नवंबर से 06 नवंबर, 2026 तक जिला के विभिन्न स्थानों में आयोजित किए जाएंगे।  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह साक्षात्कार 3 नवम्बर यानी आज उप-रोजगार कार्यालय, नेरचौक में, 4 नवम्बर को उप-रोजगार कार्यालय, जोगिंदर नगर में, 05 नवम्बर को  उप-रोजगार कार्यालय बालीचौकी में व आगामी 6 नवम्बर को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित किए जा रहे हैं। सभी साक्षात्कार प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 70 वर्ष आयु की महिलाएं पात्र होंगी, जबकि 30 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने पर प्रथम वर्ष 7,000 रुपए प्रतिमाह, द्वितीय वर्ष 6,000 रुपए प्रतिमाह और तृतीय वर्ष 5,000 रुपए प्रतिमाह वजीफा प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बीमा पॉलिसियों की बिक्री पर नियमानुसार कमीशन भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में भाग लेने के लिए महिला अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन महिलाओं का पंजीकरण नहीं है अथवा समाप्त हो गया है, वे ईईएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन नया पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकती हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इच्छुक महिलाएं अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं उनकी छाया प्रतियों, पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीकरण पत्र सहित निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी संबंधित रोजगार कार्यालय में पहुंचे । उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

TAGGED: Mandi LIC female career agents recruitment
Chandrika November 3, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नंदलाल को नम आंखों से दी विदाई, अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर पहुंचाया जाएगा रामपुर
Next Article हमीरपुर में अतिक्रमण पर नगर निगम का शिकंजा, सात रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान जब्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर स्कूल में एसएमसी की बैठक, छात्राओं के टीकाकरण को लेकर अभिभावकों से किया संवाद

Ago

13 को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे अध्यक्षता

Ago

शिमला में प्ले स्कूलों और निजी विद्यालयों के ECCE केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य, नए सत्र से पहले पूरी करनी होगी प्रक्रिया

Ago

धनतेरस पर हमीरपुर में बेकाबू ट्राले का कहर, पांच गाड़ियों को मारी टक्कर; चार घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?