By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 13 को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे अध्यक्षता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 13 को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे अध्यक्षता
himachalNews

13 को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे अध्यक्षता

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/06 at 6:16 PM
Share

मंडी, धर्मवीर– हिमाचल प्रदेश में चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। सूबे के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने जा रहे हैं। सीएम सुक्खू के प्रस्तावित दौरे व कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो आईजी विमल गुप्ता मंडी पहुंचे और जिला के अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

इस दौरान डीसी मंडी अपूर्व देवगन, एसपी मंडी विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। आईजी विमल गुप्ता ने अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर आईजी विमल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा चिट्टे के खिलाफ छेड़ी गई इस मुहिम में जनता से सक्रिय सहयोग की भी अपील की है।

वहीं, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि 13 नवंबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम के तहत मंडी शहर में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके माध्यम से आम जनता, विशेषकर युवाओं को चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा और चिट्टा मुक्त हिमाचल की भी शपथ दिलाई जाएगी। आगे उपायुक्त ने कहा कि इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए पुलिस के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और विभिन्न विभागों के सहयोग से इसे सफल बनाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि चिट्टे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों को मजबूती मिल सके।

TAGGED: Mandi Anti-Chitta' (anti-drug) awareness walkathon
Chandrika November 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में प्ले स्कूलों और निजी विद्यालयों के ECCE केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य, नए सत्र से पहले पूरी करनी होगी प्रक्रिया
Next Article नूरपुर स्कूल में एसएमसी की बैठक, छात्राओं के टीकाकरण को लेकर अभिभावकों से किया संवाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Ago

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?