By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ग्रामीण स्तर पर वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान को मजबूत करेगी कांग्रेस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ग्रामीण स्तर पर वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान को मजबूत करेगी कांग्रेस
himachalpolitical

ग्रामीण स्तर पर वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान को मजबूत करेगी कांग्रेस

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2026/11/14 at 7:34 PM
Share

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने बीएलए और कार्यकर्ताओं को सौंपी जागरूकता की जिम्मेदारी

हमीरपुर/अरविंद-:जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने की। इस दौरान बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूकता अभियान से संबंधित पंपलेट और अन्य सामग्री भी वितरित की गई।

बैठक की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके हुई। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सराहना की गई।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोट बचाओ, देश बचाओ और लोकतंत्र बचाओ अभियान को अब ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर पर जाकर लोगों को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों में नाम काटे जाने की आशंकाओं और वोट के अधिकार को सुरक्षित रखने के संबंध में आम जनता को जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस की ओर से तैयार छह सूत्रीय मांग पत्र भी लोगों के बीच वितरित किया जाएगा, ताकि मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।उन्होंने बताया कि बैठक में सभी बीएलए और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर लोगों को मतदान के अधिकार की अहमियत समझाने और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने से बचाने के लिए काम करने को कहा गया है।

बैठक में आगामी 11 दिसंबर को हमीरपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। सुमन भारती शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में हिमाचल के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है।वहीं, नेता प्रतिपक्ष की ओर से प्रदेश की संपदाओं को बेचने के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीनों को बेहद कम दरों पर लीज पर दिया गया था। इसके विपरीत वर्तमान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के जनहितैषी फैसलों से भाजपा नेता परेशान हैं और इसी वजह से बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं।

सुमन भारती शर्मा ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्यों को जारी रखेगी तथा आगामी समय में भी जनता का समर्थन हासिल करेगी।बैठक में वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के संसदीय क्षेत्र प्रभारी पवन ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED: Hamirpur congress district spokesperson
Chandrika November 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कोटबेजा में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने की शिरकत, युवक मंडल को दिए 21 हजार रुपये
Next Article ऊना में कांग्रेस ने बनाई ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान की रणनीति, आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में कांग्रेस ने बनाई ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान की रणनीति, आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

Ago

कोटबेजा में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने की शिरकत, युवक मंडल को दिए 21 हजार रुपये

Ago

कुफरी में पर्यटन को मिला लग्जरी होटल का तोहफा, सयाजी ग्रुप ने हिमाचल में रखा पहला कदम; जयराम ठाकुर ने किया शुभारंभ

Ago

स्टांप ड्यूटी में दस गुना बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सुक्खू सरकार : भाजपा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?