By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में बनेगा कल्चरल इंस्टीट्यूट? पूर्व विधायक विशाल  ने INTACH के प्रयासों को सराहा, विरासत संरक्षण के लिए सहयोग का दिया भरोसा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में बनेगा कल्चरल इंस्टीट्यूट? पूर्व विधायक विशाल  ने INTACH के प्रयासों को सराहा, विरासत संरक्षण के लिए सहयोग का दिया भरोसा
himachalpolitical

धर्मशाला में बनेगा कल्चरल इंस्टीट्यूट? पूर्व विधायक विशाल  ने INTACH के प्रयासों को सराहा, विरासत संरक्षण के लिए सहयोग का दिया भरोसा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/23 at 3:11 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला।धर्मशाला में भारतीय कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को सहेजने की दिशा में आयोजित INTACH के तीन दिवसीय कार्यक्रम में पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और INTACH (इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज) की ओर से देशभर में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय कला, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग हिस्सों में संस्था की ओर से किए गए संरक्षण और पुनर्स्थापन के प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर विशाल नेहरिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि 100 से 200 वर्ष पुराने भवनों, मंदिरों, कलाकृतियों और अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित कर उन्हें नया जीवन देने में INTACH सराहनीय भूमिका निभा रहा है।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला और कांगड़ा सहित कई क्षेत्रों में भी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए संस्था ने महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत हमारी पहचान है और इसे सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।नेहरिया ने धर्मशाला में एक कल्चरल इंस्टीट्यूट स्थापित करने के सुझाव का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ऐसा संस्थान बनने से स्थानीय लोगों, युवाओं और पर्यटकों को कांगड़ा घाटी सहित पूरे हिमाचल की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व को समझने का अवसर मिलेगा।उन्होंने आश्वासन दिया कि धर्मशाला और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने और संस्था को हरसंभव सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा।

TAGGED: Dharamshala former MLA
Chandrika November 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article समरसता संकल्प यात्रा का हिमाचल में जोरदार स्वागत, कांग्रेस को डॉ. सिकंदर कुमार की नसीहत
Next Article घंगरेट में युवाओं को बांटी वॉलीबॉल किट, खेल मैदान सुधारने का भी मिला आश्वासन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

घंगरेट में युवाओं को बांटी वॉलीबॉल किट, खेल मैदान सुधारने का भी मिला आश्वासन

Ago

समरसता संकल्प यात्रा का हिमाचल में जोरदार स्वागत, कांग्रेस को डॉ. सिकंदर कुमार की नसीहत

Ago

ऑपरेशन सिंदूर पर बयान को लेकर भाजपा का हल्ला बोल, हमीरपुर में मंत्री का पुतला फूंका

Ago

प्राकृतिक खेती को मिल रहा बढ़ावा, बिलासपुर में 97 किसानों से 274 क्विंटल मक्का की खरीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?