By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ज्वाली के सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे शातिर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > ज्वाली के सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे शातिर
crimehimachal

ज्वाली के सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे शातिर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/11/27 at 5:29 PM
Share

खेतों में मिला परिवार के जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग; दिल्ली में रहता है मकान मालिक का परिवार

नूृूरपुर / संजीव महाजन -: जिला नूरपुर के पुलिस थाना ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के वार्ड नंबर 7 में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रसोई की ग्रिल तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए और घर के कमरों में रखी अलमारियों व बेडों को खंगालकर सामान इधर-उधर बिखेर दिया। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब परिवार के सदस्य राम कुमार शर्मा खेतों की ओर गए। वहां उन्हें परिवार के जरूरी दस्तावेजों से भरा एक काला बैग मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम कुमार शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में भतीजी की शादी होने के चलते घर में गीत-संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इस कारण परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बना लिया।राम कुमार शर्मा ने बताया कि आज दोपहर करीब तीन बजे जब वह खेतों की तरफ गए तो उन्हें वहां एक काला बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया। बैग खोलकर देखने पर उसमें उनके भाई राजेश कुमार के परिवार के सदस्यों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, एटीएम कार्ड, पेटीएम से संबंधित सामग्री और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। बैग की पहचान होने पर उन्होंने घर पहुंचकर अपने भाइयों को इसकी सूचना दी।इसके बाद जब परिवार के सदस्यों ने मकान में जाकर जांच की तो रसोई की ग्रिल टूटी हुई मिली। आशंका है कि चोर इसी रास्ते से घर में दाखिल हुए थे। चोरों ने गोदरेज की अलमारियों और बेडों को खोलकर सामान की बारीकी से तलाशी ली थी। मकान के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान चोरों को एक जगह आर्टिफिशियल गहने भी मिले, लेकिन जांचने के बाद वे उन्हें वहीं छोड़ गए।

बताया जा रहा है कि जिस मकान में चोरी हुई है, वहां परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है और मकान मालिक राजेश शर्मा का परिवार दिल्ली में रहता है। ऐसे में मकान से कौन-कौन सा सामान चोरी हुआ है और कितने का नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन मकान मालिक के घर पहुंचने के बाद ही हो पाएगा।वहीं, मकान मालिक राजेश शर्मा ने चोरी की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा दी है। राम कुमार शर्मा ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान निर्मल सिंह पठानिया को भी दी। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चोरों ने मकान के लगभग प्रत्येक कमरे को खंगाला है तथा चोरी की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा दी गई है।

फिलहाल परिवार के दिल्ली से लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान और कुल नुकसान का पूरा पता चल पाएगा।

TAGGED: Nurpur Thieves targeted a locked house in Siddhpur-Ghad
Chandrika November 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पुखरी PHC को नागरिक अस्पताल का दर्जा देने की मांग तेज, 15 से 20 पंचायतों को मिलेगा लाभ
Next Article पीडीएस डिपो संचालकों को हिमाचल सरकार की बड़ी सौगात, एपीएल का कमीशन 70 से बढ़ाकर 100 रुपये 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीडीएस डिपो संचालकों को हिमाचल सरकार की बड़ी सौगात, एपीएल का कमीशन 70 से बढ़ाकर 100 रुपये 

Ago

पुखरी PHC को नागरिक अस्पताल का दर्जा देने की मांग तेज, 15 से 20 पंचायतों को मिलेगा लाभ

Ago

चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं को भरवाईं में मिलेगी बड़ी राहत, हैवी व्हीकल पार्किंग का निर्माण शुरू

Ago

सरकारी विभागों के वित्तीय कामकाज की होगी पड़ताल, 27 नवंबर को शिमला पहुंचेगी विधानसभा की लेखा समिति

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?