नूरपुर: नूरपुर क्षेत्र में सब्जियों ओर मक्की की फ़सल में सफेद मक्खी व फॉलआर्मी वॉर्म का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से किसान परेशान है। ऐसे में किसानों को इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए कृषि अधिकारी संयुक्त जिला निरीक्षण कमेटी ने जागरूकता अभियान चलाया है। बुधवार को विकास खंड नूरपुर के गांव थाना व मेहरका में राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला प्रदेश स्थित पालमपुर , विषयवाद विशेषज्ञ नूरपुर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ओर कृषि विभाग आत्मा नूरपुर की ओर से संयुक्त रूप से टीम बनाकर निरीक्षण अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत किसानों को सब्जियों में सफेद मक्खी , मक्की में फॉल आर्मी वॉर्म ओर अन्य कीटो व बीमारियों के नियंत्रण के लिए एकीकृत जीव नियंत्रण की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । इसमें जैव नियंत्रण प्रयोगशाला की ओर से मित्र कीट खेतों में छोड़े गए ओर फेरोमोन ट्रैप खेतों में लगाए गए। इस अभियान में विषयावाद विशेषज्ञ नूरपुर डॉक्टर सुनील दत्त शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक कृषि विश्वविधालय पालमपुर से डॉक्टर पवन कुमार शर्मा, राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला प्रभारी डॉक्टर गौरव सूद, कृषि विकास अधिकारी नूरपुर डॉक्टर राजीव शर्मा, कृषि प्रसार अधिकारी डॉक्टर अंजु शर्मा, कृषि विभाग आत्मा नूरपुर से तकनीकी प्रबंधक अधिकारी डॉक्टर हरजीत सिंह ओर मनीष जमवाल मौजूद रहे।
