अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गंगथ में पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत परिषद ने अलग-अलग किस्म के 500 पौधे रोपे। इस पौधरोपण अभियान में नगर इकाई गंगथ ओर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गंगथ, जे.आर.एम बीएड कॉलेज गंगथ और कंप्यूटर सेंटर गंगथ ने भी अपना सहयोग किया। इस आयोजन में मुख्य अथिति रविंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि अमित कुमार उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि आज वर्तमान समय में विकास की अंधी दौड़ एवं बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि के कारण पृथ्वी के संसाधनों पर अत्यधिक भार हो गया है। बढ़ते प्रदूषण एवं वृक्षों की कटाई के कारण हमारे पर्यावरण को अत्यधिक हानि हो चुकी है। इन सारे कारणों से पृथ्वी का तापमान साल दर साल बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण हमारे ग्लेशियर भी पिघल रहे हैं और समय-समय पर हमें प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। पृथ्वी के बढ़ते तापमान एवं प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए ही स्पर्श विकासर्थी विद्यार्थी प्रकल्प के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संपूर्ण भारतवर्ष में पर्यावरण शिक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु एक करोड़ वृक्ष लगा रही है।
विद्यार्थी परिषद ने गंगथ में रोपी हरियाली,लगाए 500 पौधे
Leave a comment
Leave a comment
