चिंतपूर्णी,विकास शर्मा-चिंतपूर्णी में चल रहे चैत्र नवरात्रों के दौरान उत्तर प्रदेश के रहने वाले लीलाधर का 3 साल का बच्चा अमित मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने जा रहे अपने परिवार से अलग हो गया था।परिवार और साथी बच्चे की तलाश में परेशान रहे,लेकिन बच्चा बाबा श्री माई दास सदन गेट नंबर दो में पहुंच चुका था।
सुरक्षा कर्मचारियों और मंदिर कर्मचारियों ने बच्चे को उसके परिवार से मिलाया
पुलिस महिला कर्मचारियों ने बच्चे को गेट नंबर 5 में स्थापित मुख्य सुरक्षा अधिकारी के ऑफिस से लाया गया।मंदिर कर्मचारियों ने मंदिर कंट्रोल रूम के माध्यम से बच्चे के गुम होने की घोषणा करवाई।बच्चे के माता-पिता ने कंट्रोल रूम पहुंचकर बच्चे के बारे में जानकारी दी।बाद में सुरक्षा कर्मचारियों और मंदिर कर्मचारियों ने बच्चे को उसके परिवार से मिलाया।बता दें कि चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्रों के दौरान उत्तर प्रदेश,राजस्थान,दिल्ली,पंजाब और अन्य राज्यों से श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दर्शनों को पहुंच रहे हैं।चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात मंदिर सुरक्षा कर्मचारी,होमगार्ड के जवानों, मंदिर कर्मचारियों द्वारा इससे पहले भी ऐसी घटनाओं को मंदिर में स्थापित सूचना केंद्र के माध्यम से हल किया है।
