By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आखिरकार पंडोह पुल के लिए केंद्र से मिली धनराशि, अब बनेगा नया पुल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आखिरकार पंडोह पुल के लिए केंद्र से मिली धनराशि, अब बनेगा नया पुल
himachalNews

आखिरकार पंडोह पुल के लिए केंद्र से मिली धनराशि, अब बनेगा नया पुल

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/04/01 at 4:35 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-डेढ़ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पंडोह पुल के लिए केंद्र सरकार से धनराशि स्वीकृत हो गई है।प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस पुल के लिए केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 23.64 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।इसकी जानकारी लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सांझा की।

2023 की प्राकृतिक आपदा में टूट गया था पुल,लोग झेल रहे हैं परेशानी

बता दें कि वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक लाल पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पुल के टूटने से द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका बदार की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों की हजारों की आबादी परेशानी झेलने को मजबूर है। पंडोह बाजार की आर्थिकी पर भी इसका विपरित प्रभाव पड़ा है। यही कारण है कि लोग बार-बार अपनी इस मांग को प्रमुखता से उठा रहे थे। 3 दिसंबर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी बाखली में पुल के निर्माण का ऐलान किया था। उसके बाद अब सीएम की यह घोषणा केंद्र सरकार के बजट प्रावधान के बाद पूरी होती हुई नजर आ रही है। पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए पंडोह और इलाका बदार के लोगों ने प्रदेश और केंद्र सरकार का आभार जताया है और इस पुल के कार्य को अब जल्द से जल्द शुरू करने की मांग उठाई है।

सीएम, मंत्री और पूर्व मंत्री के प्रयास लाए रंग,पूरा किया जनता से किया वादा

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इस पुल को बनाने के लिए जनता से जो वादा किया था वो अब पूरा होने जा रहा है।तीनों ही नेताओं ने इस पुल निर्माण की बात को हर मंच पर प्रमुखता से रखा और आज परिणाम यह निकला कि अब इस पुल के लिए केंद्र सरकार से बजट का प्रावधान हो गया है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि टेंडर के माध्यम से जल्द ही इस कार्य को आबंटित करके शुरू कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि यहां पहले से बेहतर पुल बने ताकि लोगों को आवागमन में बेहतरीन सुविधा मिल सके। उन्होंने इसके लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, केंद्र सरकार और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।

प्रदेश को मिले 21 पुलों में मंडी जिला को सिर्फ एक पुल

पीएमजीएसवाई के तहत प्रदेश में 21 पुलों के निर्माण के लिए 140.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है।लेकिन मंडी जिला के लिए सिर्फ एक पुल की मंजूर हुआ है और वह पुल पंडोह में बनेगा।विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि जो अन्य पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं या फिर जहां पर पुल निर्माण की जरूरत है उनका विषय भी केंद्र के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया है।भविष्य में इन्हें भी जल्द ही स्वीकृति दिलाकर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।हम प्रदेश की जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर हैं और इसमें जहां से भी सहयोग अपेक्षित होगा, वो लिया जाएगा।

TAGGED: Mandi Pandoh pull
Chandrika April 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संजौली मस्जिद मामले में हाइकोर्ट ने नगर निगम शिमला को दिए ये आदेश
Next Article चिंतपूर्णी में खोया 3 साल का बच्चा मिला… परिवार ने बताया इसे मां का चमत्कार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?