संजीव महाजन, नूरपुर: ज्वाली विधानसभा के नगरोटा सुरियां में देर शाम कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। नगरोटा सुरियां में एचडीएफसी बैंक के सामने एस. के क्लॉथ हाउस नाम का यह कपड़े का शोरूम ग्राउंड फ्लोर पर था। इस दुकान के मालिक कांगड़ा के रहने वाले हैं और उनकी यह दुकान किराए पर थी।
दुकान के मालिक शाम को दुकान बंद करके अपने घर कांगड़ा चले गए थे और दुकान बंद थी की शाम को अचानक दुकान के अंदर से लोगों ने धुंआ निकलते देखा और देखा कि दुकान के अंदर आग लगी है। बहुत धुंआ भी यहां दुकान से निकल रहा था। मौके पर स भारी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए और दुकान आकर जैसे ही ताला तोड़ा दुकान के अंदर आग ही आग थी ।
भाजपा नेता प्रदेश लघु बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया भी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर अपने युवाओं के साथ पहुंच गए थे। उनके साथ जितने भी युवा थे उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया। मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे तो वहीं राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच चुके थे। पुलिस की ओर से जनता के सहयोग के साथ आग बुझाने का पूरा प्रयास किया गया।
भाजपा नेता संजय गुलेरिया के ड्राइवर अनुपम स्थानीय युवाओं की टीम अंशुल शर्मा पूर्व उप प्रधान सोनी, छुना, निशांत ,यश इत्यादि बहुत से युवाओं ने पानी लाकर आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया।वहीं फोन के माध्यम से दुकान के मालिक को भी आगजनी की घटना के बारे सूचित किया गया। जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान जल चुकी थी ओर लाखों रुपए का सामान भी राख हो चुका था। उधर पुलिस की ओर सर फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया गया था।
स्थानीय लोगों और युवाओं ने तुरंत इस आग पर काबू नहीं पाया होता तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था क्योंकि साथ में बहुत बड़ी मार्केट भी है। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब 2 घंटे के बाद पहुंची। तब तक भारी नुकसान हो चुका था और लोगों ने आग भी बुझा दी थी। वहीं आग लगने की वजह क्या रही इस बात की पुलिस की ओर से छानबीन की जा रही है।
