सचिन शर्मा,मनाली: मनाली के साथ लगते छाकी गांव में एक लकड़ी के मकान में आग लगने की घटना सामने आई हैं। इस अग्निकांड में मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख हुई हैं।
इस अग्निकांड में किसी तरह का कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ हैं लेकिन लाखों रुपए की संपति जलकर राख हो गई हैं। ग्रामीणों की ओर से आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई जिसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर पाया क़ाबू।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मकान सतीश कुमार के 11परिवारों का सांझा मकान था और कोई भी इस मकान में नहीं रहता था।
