देवेंद्र कुमार,नाहन: युवाओं में व्यक्तित्व और सामुदायिक विकास को लेकर जिला परिषद भवन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा हैं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित इस शिविर में अलग-अलग रिसोर्स पर्सन की ओर से अलग-अलग विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
अकाउंट एंड प्रोग्राम सहायक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी से 12 जनवरी तक चल रहे इस शिविर के दूसरे दिन आज प्रोफेसर अमर सिंह चौहान की ओर से प्रतिभागी युवाओं को कम्युनिकेशन स्किल्स पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम्युनिकेशन स्किल व्यक्तित्व का एक हिस्सा है और व्यक्तित्व विकास में इसकी अहम भूमिका हैं। इसी प्रकार लाइफ स्किल और कम्युनिटी डेवलपमेंट पर डॉ. राजन कुमार और मुकुल कुमार ने युवाओं को स्किट के माध्यम से प्रशिक्षित किया।
उन्होंने बताया कि 10 जनवरी से 12 जनवरी तक चल रहे इससे प्रशिक्षण शिविर के दौरान अलग-अलग रिसोर्स पर्सन की ओर से अलग-अलग विषयों पर युवाओं को जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मकसद युवाओं का व्यक्तित्व विकास करना हैं, ताकि युवा समाज निर्माण में अपनी बेहतर भूमिका निभा सके। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला के करीब 40 युवा भाग ले रहे हैं।
