संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला के रिज मैदान ओर पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाए जाने की मांग ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया हैं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही एक बार फिर से यह मांग जिला परिषद सदस्यों की ओर से उठाई जा रही हैं। जिला परिषद के सदस्यों ने प्रदेश सरकार से अब जल्द इस प्रतिमा को रिज मैदान पर स्थापित करने की मांग उठाई हैं।
बुधवार को जिला परिषद की बैठक में बाकायदा इसको लेकर प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया और 6 माह के भीतर रिज मैदान पर प्रतिमा लगाने की मांग सरकार से की गई हैं। जिला परिषद सदस्य प्रकाश ब्रूनी, मोनिता चौहान, रीना कुमारी ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को रिज मैदान पर लगाने की मांग की।
उनका कहना है कि डॉ.वाईएस परमार को हिमाचल का निर्माता कहा जाता है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता माने जाते हैं और उनके ओर से प्रदेश के हर कोने का विकास करवाया गया हैं। ऐसे में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता हैं। उनकी प्रतिमा रिज पर लगे इसके लिए कई बार बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए लेकिन पूर्व सरकार ने प्रतिमा नहीं लगाई। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन हुई हैं तो एक बार फिर से यह प्रस्ताव सरकार को भेजा गया हैं।
शिमला के ऐतिहासिक मैदान पर कई नेताओं की प्रतिमाएं लगाई गई है तो वहीं वीरभद्र सिंह की प्रतिमा भी रिज मैदान पर लगाई जाए। इसके लिए बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा है।
