संजु चौधरी, शिमला: बागवानी मंत्री जगत नेगी ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौट आए हैं। अपने इस दौरे से लौटने के बाद शिमला में मीडिया से बातचीत हुए जगत नेगी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से बागवानी के क्षेत्र में नई चीजें देखी हैं उनको हिमाचल में लागू करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। नेगी ने कहा कि इस बार सेब सीजन के लिए कुछ नये कदम उठाए जा रहे हैं। अब हिमाचल में सेब व अन्य फल वजन के हिसाब से खरीदा जाएगा।
हिमाचल में भांग की खेती को औषधीय गुणों व उद्योग के लिए उपयोग में लाने के लिए वैध करने की बात चल रही हैं, जिसके अध्ययन के लिए हिमाचल से उनकी अगुआई में पांच सदस्य टीम उतराखंड व मध्य प्रदेश में जा रही हैं। इससे हिमाचल को कितना फायदा होगा। इसको लेकर 20 से 23 मई तक कमेटी जाकर अध्ययन करेगी और उसके बाद सरकार हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने की तरफ़ आगे बढ़ेगी।
