संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लाक की सुलयाली पंचायत के गांव बराडी में बीत रात एक कच्चा मकान अचानक गिर गया। जब यह मकान गिरा तो उस मकान के अंदर निशा देवी सोई हुई थी जो मकान गिरने से मलबे के नीचे दब गई। गनीमत रही की धक्का लगने से निशा देवी दूसरी ओर गिरी। उन्हें चोटें तो लगी पर कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। मकान गिरने की आवाज़ सुन कर आसपास रहने वाले रिश्तेदारों ने काफी मशक्कत करके निशा देवी को बाहर निकाला ओर उनकी मरहम पट्टी कर उन्हें अपने घर पर रखा।
पीड़ित निशा देवी ने बताया कि मैं रात को सोई हुई थी अचानक मेरा मकान गिर गया है और वह मलबे में नीचे दब गई जिससे उनके रिस्तेदारों ओर पड़ोसियों ने उन्हें निकाला। वहीं इस हादसे की सूचना मिलने के बाद वन मंत्री राकेश पठानिया भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को फौरी राहत के तौर पर 15000 हजार रुपए दिए और साथ में यह आश्वासन भी दिया है कि जल्द ही उनका मकान है बनाया जाएगा।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि रात को अचानक यह मकान गिर गया जिससे मकान के अंदर रहने वाली महिला मलबे के अंदर ही दब गई। उन्होंने स्थानीय लोगों का धन्यवाद जताया जिन्होंने महिला को तुरंत रूप से मलबे से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि मकान के नीचे दबकर महिला की मौत भी हो सकती थी लेकिन मारने वाले से बचाने वाला बहुत बड़ा होता है और आज है साक्षात देखने को भी मिला है। उन्होंने कहा कि सारा मकान नष्ट हो चुका है और हमने फौरी राहत के तौर पर 15000 हजार की राशि महिला की मदद के लिए दी है। वहीं उन्होंने कहा कि 1 लाख 10 हजार का चेक महिला को मकान बनाने के लिए दे रहे हैं और 15 या 1 महीने में इनको रहने के लिए मकान तैयार कर दिया जाएगा।
वहीं पंचायत प्रधान सुनिल कुमार ने कहा कि हमारी पंचायत के बराडी गांव में रात तीन – साढे तीन बजे यह कच्चा मकान गिरा है। सुबह मुझे सात साढ़े सात बजे मुझे फोन आया और मुझे बताया गया कि एक मकान गिरा है,जिसके नीचे एक औरत आ गई है। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ ओर जो औरत मलबे के नीचे दबी है उसे हल्की चोटें आई है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से ही मंत्री राकेश पठानिया को इस हादसे बारे में अवगत करवाया,तो वह कुछ देर बाद वहां पहुंच गए।
वहीं पड़ोस में रहनी वाली शोभा देवी ने कहा कि रात करीबन तीन साढ़े तीन बजे हमें एक जोर से आवाज सुनाई दी। जब हमने उठकर देखा तो हमारे सामने दीदी का मकान गिरा हुआ था। उन्होंने अपने भाई ओर घर के लोगों को बुलाया और बड़ी मुश्किल से अपनी दीदी को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि आज यहां वन मंत्री, पंचायत प्रधान,उप प्रधान,पटवारी नायब तहसीलदार सभी आए हुए है और वन मंत्री राकेश पठानिया ने कुछ राशि मदद तौर दी है और जल्द मकान बनाने को भी कहा है।
