बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- शक्तिपीठ श्री नैना देवी में सक्रांति जेष्ठ मंगलवार के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए ।
आज से ही चैत्र मास के साथ देसी वर्ष शुरू हुआ है, जिसके चलते भी भारी संख्या में श्रद्धालु मन्दिर पहुंचे। शक्तिपीठ श्री नैना देवी में पंजाब , हिमाचल , हरियाणा , दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। इस अवसर पर प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली। श्रद्धालुओं का कहना था कि उन्हें माता जी के दर्शन लाइनों में बड़े आराम से हुए ,हालाकि भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को समय लगा ।
