बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – उपमंडल स्वारघाट के तहत वन बीट बैहल के जंगल में शिकारीयों द्वारा लगाए तारों की फाही में फंसने से एक तेंदुए की मौ+त हो गई है ।
बताया जा रहा है की शिकारियों ने जंगल में एक खड्ड के समीप पेड़ों के बीच छुपा कर फाई की तारे लगा रखी थी ।इन तारों के फंदों में बुरी तरह से नर तेंदुआ फंस गया, जिस कारण इस नर तेंदुए की दम घुटने से मौ+त हो गई । स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मृ+त तेंदुआ देखे जाने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई । सूचना मिलते ही वन विभाग और कोट कहलूर थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लिया गया ।टीम ने निरीक्षण में पाया गया कि साढ़े 4 फीट लम्बे इस तेंदुए के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे ।
