सोलन (योगेश शर्मा): सोलन के कुम्हारहट्टी बाईपास में एक बार फिर गाड़ियों में आपसी टक्कर का मामला सामने आया है। इसमें पिकअप और एक कार में टक्कर हुई। इस हादसे में पिकअप में सवार और कार में सवार चारों लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है। हादसे का कारण दोनों लेन में ट्रैफिक का चलना और ओवर स्पीडिंग है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कार चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। इसमें 2 लोग सवार थे, वहीं दूसरी तरफ धर्मपुर की ओर से एक पिकअप गाड़ी सोलन की ओर आ रही थी जो ओवरटेक करते हुए कार से टकरा गई। वहीं पिकअप में भी 2 लोग सवार थे। मीडीया को जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यहां पर वनव में ट्रैफिक चल रहा है और इन दिनों सेब की भी गाड़ियों का रश भी इस रोड पर है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से गाड़ियां यहां से गुजरती है, ना यहां पर कोई पुलिस कर्मचारी तैनात है और ना ही स्पीड कंट्रोल। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इन खामियों को ठीक किया जाना चाहिए।
