संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा फतेहपुर की पंचायत कुटबासी के वार्ड नंबर 5 गनोड़ में बीती रात एक रिहायशी मकान को अचानक आग लग गई । आग लगने से जहां मकान को नुकसान पहुंचा तो वहीं कमरों के अंदर रखा सामान व दरवाजे -खिड़कियां भी जल गई। मकान मालिक संदीप कुमार पुत्र रघुवीर सिंह ने बताया वो रात को अपने -अपने कमरे में सोए हुए थे कि अचानक साथ लगते कमरे में आग लग गई। इसका पता तब चला जब आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था।
परिवार के सदस्य डर के मारे घर से बाहर निकल गए जिसके बार अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। अग्निशमन विभाग ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से करीब तीन -चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान हरिंदरपाल मेजर ने बताया की रात को करीब साढे दस बजे आगजनी की घटना हुई है,जिसकी उन्हें रात को ही जानकारी मिल गई थी। रात को भी वे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रात करीब तीन बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया था। इसमें करीब पीड़ित परिवार का 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ हैं। उन्होंने शासन व प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए।
रिहायशी मकान में अचानक लगी भीषण आग, घटना के समय अंदर सो रहा था परिवार
Leave a comment
Leave a comment
