मंडी/परी शर्मा: नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज सुंदरनगर में हो गया है। इस चैंपियनशिप का शुभारंभ एडीसी मंडी जतिन लाल ने किया। यह प्रतियोगिता 2 दिसंबर तक चलेगी। राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज व एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के खेल मैदान में इस चैंपियनशिप के मैच होंगे। इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी से 35 महिला क्रिकेट की टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक दिन चार मैच करवाए जाएंगे। पहले दिन डॉ बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के बीच में मुकाबले होंगे।
बतौर मुख्य अतिथि इस चैंपियनशिप में पहुंचे एडीसी मंडी जतिन लाल ने चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से जहां एक ओर देश की युवा शक्ति की उर्जा सही दिशा में संचारित होती है। वहीं दूसरी ओर युवाओं में भी एक ने रक्त का संचार होता है। उनका एक इस तरह के खेलकूद गतिविधियों में जहां एक ओर महिलाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है। वहीं हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका अदा करने में आगे रहे हैं।
