बद्दी/जगत सिंह: दून हल्के के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मलपुर पंचायत के तहत दासोमाजरा में ग्रामीणों को 27 लाख की सौगाते दी। उन्होंने कहा कि केंदुवाल में एक करोड़ से झूला पुल बनेगी, जिसकी 25 लाख की पहली किश्त आ चुकी है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने भारी संख्या में इकठ्ठे होकर पम्मी का बाजे गाजे के साथ व ढोल धमाकों से भव्य स्वागत करते हुए कंधों पर उठाया। ग्रामीण विधायक के स्वागत में इस कदर उमड़े की वहां पर लोगो का भारी सैलाब इकठ्ठा हो गया।
विधायक ने दासोमाजरा खासखोल में 17 लाख से बनी गली का लोकार्पण,खासखोल में पांच लाख की लागत से सुलेख चौधरी के घर तक गली निर्माण व गुज्जर बस्ती में साढ़े चार लाख की लागत से बनने वाली पुली का शिलान्यास किया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमने अपने शाशन काल मे हल्के की आदर्श विधानसभा बनाया है। जहाँ पर सभी हल्के से सम्बंधित कार्यालय खोले है। मलपुर पंचायत में भी करोड़ो के विकास हुए।विकास की कोई कमी नही रखी। अब आप लोग भी सरकार बनाने में कोई कमी न रखे।
मंच के माध्यम से लोगो ने विधायक का पंचायत में बहुत विकास करवाने के लिए आभार जताया। जल प्रबंधन बोर्ड के वाईस चेयरमैन दर्शन सैनी ने कहा कि आप लोग इतनी भारी संख्या में हमारे स्वागत के लिए आये जिससे साफ जाहिर होता है कि आप सरकार की नीतियों से खुश है। सैनी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बननी है और अब दूंन हल्के में भी दोबारा कमल खिलेगा। गौ सेवा आयोग के वाईस चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश की तरह यहां दूंन में भी रिकार्ड तोड़ विकास हुआ है। जो अब खुश नही हुआ वह कभी भी खुश नही हो सकता। आप सभी लोग भाजपा के साथ चले।
