बद्दी/जगत सिंह: बरोटीवाला (सोलन) दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान “आपका बेटा आपके द्वार” के तहत आज ग्राम पंचायत सनेड के गांव खरूनी, बोंगलावेली, खोल बेली में डोर टू डोर प्रचार किया। जहां उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। लोगों ने बातचित के दौरान बताया कि आज देश और प्रदेश में महंगाई से लोग तंग आ चुके हैं। जिसका जवाब जनता चुनावों में भाजपा को हराकर देगी। पूर्व विधायक राम कुमार ने बताया कि आज हिमाचल में कानून व्यवथा चरमरा गई है।
नशे का कारोबार धड़ले से हो रहा है। पंचायत प्रधान रचना देवी ने बताया कि पिछले पांच साल में दूंन क्षेत्र 15 साल पीछे चला गया है। इसलिए हम इस बार चौधरी राम कुमार को भारी मतों से जिताकर दूंन क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे। इस मौके पर राम कुमार के साथ पति प्रधान मेहर चंद, पंच कृष्ण चौधरी, आज्ञा राम सैनी, भीम सिंह, जस्सी, रंजीत सिंह चंदेल, संजीव संजू, पाल सैनी, रमेश कुमार पूर्व बी.डी. सी. परमानंद, राम किशन, तेज राम, गुरचैन सिंह, परवीन, शाम लाल सैनी मौजूद थे।
