सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे 5 पर रेलवे सुरंग से थोड़ा पीछे चक्की मोड़ के पास चलती वैन में अचानक आग लग गई । जिस कारण यहां पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी देखने को मिली । हालांकि आग बुझ चुकी है लेकिन यहां पर अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला,फिलहाल यहां कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
बता दे की गाड़ी धर्मपुर से परवाणु की ओर जा रही थे जैसे ही यह रेलवे सुरंग चक्की मोड़ के पास पहुंची तो अचानक इसमें आग लग गई । यहां पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी देखने को मिली ।फिलहाल इसमें कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
