By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा पार्षद बिट्टू कुमार की मांग- सार्वजनिक माफी मांगे मेयर सुरेंद्र चौहान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा पार्षद बिट्टू कुमार की मांग- सार्वजनिक माफी मांगे मेयर सुरेंद्र चौहान
himachalpolitical

भाजपा पार्षद बिट्टू कुमार की मांग- सार्वजनिक माफी मांगे मेयर सुरेंद्र चौहान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/01 at 3:10 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN )- बीते दिनों हुई बारिश की वजह से राजधानी शिमला में भारी तबाही हुई । आपदा के इस दौर से शिमला उभरने की कोशिश कर रहा है और इस बीच भी राजनीति गरमाई हुई है ।कृष्णानगर वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद बिट्टू कुमार ने मेयर सुरेंद्र चौहान से मांग उठाई है कि वह उनसे सार्वजनिक माफी मांगें । बिट्टू कुमार का आरोप है कि सदन में कार्यवाही के दौरान मेयर सुरेंद्र चौहान ने उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया । बिट्टू कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि मेयर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगेंगे, तो उनके खिलाफ में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाएंगे, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी शिमला मंडल ने नगर निगम आयुक्त से भी मुलाकात की है ।

भाजपा शिमला मंडल ने इलाके में सैनिटाइजेशन करवाने की भी मांग उठाई । साथ ही स्लॉटर हाउस गिरने की वजह से बेरोजगार हुए 50 लोगों के रोजगार के विचार करने के साथ बेघर हुए लोगों को घर उपलब्ध करवाने की मांग की है ।वहीं, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि मेयर सुरेंद्र चौहान को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए । यदि वे सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगेंगे, तो भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ शिमला पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपेगी । वहीं, मेयर सुरेंद्र चौहान का कहना है कि पार्षद बिट्टू कुमार राजनीति कर रहे हैं । सदन में खुद मीडिया के जरिए लोगों ने देखा कि वह सदन में किस तरह का व्यवहार कर रहे थे ।

मेयर बोले कुछ पार्षद अपनी राजनीति चमकाने में जुटे

माफी मांगने के सवाल पर मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वह उन पर कार्रवाई भी कर सकते हैं, क्योंकि सदन में उनका व्यवहार ठीक नहीं था ।सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वे राजनीति से ऊपर उठकर आपदा के बीच लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बीच भी कुछ पार्षद अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हैं । मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद उन्होंने बिट्टू कुमार को बोलने का भरपूर समय दिया,वे करीब 15 मिनट तक सदन में बोले ।

गौरतलब है कि 29 अगस्त को हुए नगर निगम शिमला के सदन में पार्षद बिट्टू कुमार स्लॉटर हाउस में संभावित महामारी पर चर्चा करने की मांग कर रहे थे । मेयर सुरेंद्र चौहान का कहना था कि पहले प्रश्न काल पूरा हो, इसके बाद उन्हें बोलने का मौका दिया जाएगा । बावजूद इसके बिट्टू कुमार लगातार बोलने की मांग उठाते रहे । देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ गई और सदन में मेयर सुरेंद्र चौहान और पार्षद बिट्टू कुमार के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई ।

TAGGED: Shimla MC BJP councilor
Chandrika September 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंडीगढ़ शिमला NH चक्की मोड़ के रेलवे सुरंग के पास अचानक चलती वेन में लगी आग
Next Article बारिश का कहर, चुराह विधानसभा में कई स्कूलों के भवनों को हुआ नुकसान,45 स्कूल हुए क्षतिग्रस्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?