संजु चौधरी, शिमला: मणिपुर में पिछले लंबे समय से हो रही हिंसा एवं महिला अपराध के खिलाफ मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर धरना किया। इस दौरान उन्होंने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा हैं। महिलाओं की इज्जत को तार-तार किया जा रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह मणिपुर की ही घटना नहीं है बल्कि पिछले 9 सालों में पूरे देश के यही हाल हैं।
उन्होंने मांग उठाई हैं कि मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा ले लेना चाहिए और वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।
