संजीव महाजन, नूरपुर: विधानसभा चुनावों को लेकर नूरपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय महाजन को नूरपुर की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता के साथ ही अजय महाजन को आम आदमी पार्टी के नेता का भी समर्थन मिला है। अजय महाजन को समर्थन देने के लिए हिमाचल मानवाधिकार लोकबाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से संगठन महामंत्री राजेश पठानिया ने आप को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
अजय महाजन को अपना समर्थन देते राजेश पठानिया ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा पर क्षेत्र की जनता की भारी अनदेखी का आरोप लगाते हुए पठानिया ने कहा कि पांच साल तक क्षेत्र की जनता विभिन्न समस्याओं से लड़ती रही। फोरलेन प्रभावित अपने हकों की रक्षा के लिए लगातार न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन भाजपा सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने आप को अलविदा कहते हुए कहा कि आप की न तो कोई नीति है और न इसकी कोई अच्छी नियत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है। इस बार जनता के सहयोग से भाजपा का सत्ता से तख्तापलट होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगीl
