By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CBI अधिकारी की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने मंडी पहुंचे AAP उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CBI अधिकारी की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने मंडी पहुंचे AAP उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर
himachal

CBI अधिकारी की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने मंडी पहुंचे AAP उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/06 at 12:33 PM
Share

मंडी (परी शर्मा): आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, मंडी जिला इंचार्ज राकेश रावत सहित अन्य कार्यकर्ता सीबीआई अधिकारी रहे जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रिवाल्सर क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र कुमार दिल्ली में सीबीआई के अधिकारी थे, जिन्होंने गत दिनों दिल्ली में सुसाइड कर लिया है। जितेंद्र कुमार की मौत पर परिवार के सभी सदस्य बहुत आहत है। जितेंद्र कुमार की पत्नी पर दु:ख का पहाड़ टूटने पर वह बेसुध ही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष शेर सिंह ने जितेंद्र कुमार के पिता हेतराम से मिलकर शोक प्रकट किया। जितेंद्र कुमार के परिवार में उनकी माता चंद्रा देवी, भाई राजेंद्र ठाकुर, पत्नी ज्योति ठाकुर व बहन मीरा देवी हैं। जितेंद्र कुमार मंडी जिले की बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रिवाल्सर क्षेत्र के गांव गुंधार के रहने वाले थे। वह वर्षों से सीबीआई मे ईमानदारी से काम कर रहे थे। शेर सिंह ने परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया और कहा कि आम आदमी पार्टी हर पल परिजनों के साथ खड़ी है।

उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर के साथ मंडी जिला इंचार्ज राकेश रावत, ट्रांसपोर्ट विंग के जाइंट सेकेट्री वी. एस. डोगरा, मॉइनोरटी विंग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, महिला विंग मंडी की जिला जाइंट सेकेट्री और भी अन्य ‘आप’ नेता,’आप’ कार्यकर्ता मौजूद थे। बल्ह के सोशल मीडिया संयोजक पवन ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

जितेंद्र कुमार के पिता ने बताया सीबीआई के बड़े अधिकारी धमकी दे रहे थे, आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि जितेंद्र कुमार के पिता ने बताया कि बेटे ने फोन पर बताया कि सीबीआई के बड़े अधिकारी धमकी दे रहे हैं कि उनकी बदली कर दी जाएगी। करीब एक महीने से जितेंद्र कुमार टेंशन में थे। सीबीआई के बड़े अधिकारी किस बात के लिए धमकी दे रहे थे, इसका पता नहीं।

शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि जितेंद्र कुमार बहुत ही ईमानदार अधिकारी थे। वह सीबीआई के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का भी उपयोग नहीं करते थे। मंडी में भी अपने परिजनों को कहते थे कि किसी को मत बताना कि मैं सीबीआई में बड़े पद पर कार्य कर रहा हूं। जितेंद्र कुमार सीबीआई दिल्ली में डिप्टी लीगल एडवाइजर के पद पर थे जो डीआईजी रैंक का पद होता है। जितेंद्र कुमार ईमानदारी के प्रतीक थे। परिजनों की मांग है कि जितेंद्र कुमार के सुसाइड केस की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, जिससे सच का पता चल सके।

TAGGED: AAP Vice President, CBI officer, death, mandi, Sher Singh Thakur
admin September 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BJP नेता बोले- जयराम सरकार से बौखलाई कांग्रेस, प्रदेश में सरकार का रिपीट होना तय
Next Article मंत्री के गृह क्षेत्र में पक्की सड़क की आस में ग्रामीणों की पथरा गई आंखें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?