नाहन (देवेन्द्र कुमार): बीजेपी के वरिष्ठ नेता व सिरमौर जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा है कि जयराम सरकार की लोकप्रियता से प्रदेश में कांग्रेस बौखलाई हुई है और आए दिन अनाप-शनाप बयान बाजी कांग्रेसी नेताओं द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जयराम सरकार का रिपीट होना तय है और प्रदेश में लंबे समय से सत्ता बदलने का रिवाज इस बार बदल जाएगा।
उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने आम आदमी तक अपनी पहुंच बनाई है और सही मायने में जयराम सरकार आम जनमानस मददगार साबित हुई है। विनय गुप्ता ने कहा कि कई कल्याणकारी योजनाएं जयराम सरकार द्वारा चलाई जा रही है । जिसका सीधा लाभ लोगो को मिल रहा है हर गरीब के घर तक जयराम सरकार की पहुंच है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार ने समान रूप से विकास कार्य किया है और आज सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पर करोड़ों के बजट सरकार द्वारा खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार कि हिमकेयर योजना मददगार साबित हुई है।
