मंडी/परी शर्मा: जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव रवींद्र ठाकुर ने आश्रय शर्मा द्वारा की गई बयानबाजी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आश्रय शर्मा बिना सोचे समझे बोलते है। इसलिए लोग उनकी बातों को गंभीरता से ना सुना करे। आश्रय की खुद की पहचान नहीं है।
परिवारवाद पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि दूसरों पर बोलने से पहले खुद के बारे में सोचे। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह विधायक है, पार्टी के महासचिव है, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके है। बोलेने से पहले सोच लिया करें कि वे किस के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आश्रय शर्मा क्या कहना चाहते है क्या बताना चाहता है इनका कोई विजिन नहीं है।
