संजीव महाजन,नूरपुर: जरूरतमंद ओर गरीब लोगों की मदद करने के लिए अब अब्दुल कलाम चैरिटेबल ट्रस्ट कार्य करेगा। गरीब और जरूरतमंदों की मदद करने के उद्देश्य से बनाई गई इस ट्रस्ट का उद्घाटन बुधवार को नूरपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने किया।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश के अलग-अलग जाति, मजहब के लोगों ने एक चेरिटेबल ट्रस्ट बनाया है,जिसमें लोगों को इलाज की सुविधा मिल सके साथ ही उनके साथ आए तीमारदारों को भी सुविधाएं मिल सके।
इंद्रेश कुमार ने बताया कि इस चेरिटेबल ट्रस्ट के गठन से गरीब और जरूरमंद लोगों की मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ उन्हें जरूरत का हर सामान उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा जिससे लोगों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
