संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर की पंचायत भड़वार के गांव खज्जिया के रहने वाले अभिषेक ने नीट परीक्षा को उतीर्ण किया हैं। अभिषेक ने इस परीक्षा में 675 अंक प्राप्त प्रदेश, गांव व अपने माता पिता का नाम रोशन किया हैं। अभिषेक की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजन ओर गांववासी बेहद खुश हैं। उनके घर पर भी बधाइयां देने वालों का तांता लग हुआ हैं।
अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व परिवार को दिया हैं। अभिषेक ने बताया की वह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहता था। उनका डॉक्टर बनने के पीछे का मकसद गरीबों की सेवा करना हैं। वहीं अभिषेक की इस उपलब्धि पर दादी ललिता की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। वे अपने पोते की इस ख़ुशी पर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा की वे चाहती हैं की उनका पोता अभिषेक डॉक्टर बनकर अपने परिवार व खानदान का नाम रोशन करे।
बता दें कि अभिषेक का जन्म 5 जून 2002 को गांव खज़्ज़ीया में हुआ था। अभिषेक के पिता कुलदीप सिंह (प्राइवेट ) नौकरी करतें हैं व माता गृहणी हैं। अभिषेक का एक बड़ा भाई आकाशदीप जोकि नौकरी के लिए अपने पिता के पास दिल्ली में ही रहकर तैयारी कर रहा हैं। अभिषेक की दादी ललिता देवी (72 बर्ष )हैं।
