By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: होशियारपुर से नादौन तक करीब 85 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनेगा फोरलेन,ऊना से अंब तक का मार्ग भी शामिल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > होशियारपुर से नादौन तक करीब 85 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनेगा फोरलेन,ऊना से अंब तक का मार्ग भी शामिल
himachalNewspolitical

होशियारपुर से नादौन तक करीब 85 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनेगा फोरलेन,ऊना से अंब तक का मार्ग भी शामिल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/17 at 11:40 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश को अब एक और फोरलेन मिलने वाला हैं। नया फोरलेन पंजाब के होशियारपुर से वाया अंब होकर हमीरपुर जिला के नादौन तक बनेगा। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग विंग के प्रस्ताव पर सड़क, परिवहन और उच्च मार्ग मंत्रालय ने कंसलटेंसी सेवा के लिए पत्र जारी किया। इस पत्र में होशियारपुर से नादौन तक करीब 85 किलोमीटर नेशनल हाईवे (एनएच) को शामिल किया गया हैं। कंसलटेंसी सेवाओं के लिए मंत्रालय ने 20 करोड़ रुपए अनुमानित बजट की मंजूरी भी दी हैं। वहीं ऊना जिला मुख्यालय से अंब बाजार तक के 28 किलोमीटर मार्ग को भी फोरलेन करने का प्रस्ताव भेजा गया हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से हमीरपुर जिला में रोड कनेक्टिविटी को ओर अधिक सुदृढ़ करने के लिए अब पंजाब सीमा से वाया अंब हो कर नादौन तक के मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रालय को भेजा गया हैं। विभाग ने प्रस्तावित मार्ग की डीपीआर को तैयार करने के लिए कंसलटेंसी सेवाओं के लिए 20 करोड़ रुपए का अनुमानित 5 दिन मंजूर कर दिया हैं। अब कंसलटेंसी कंपनी की ओर से फोरलेन की एलाइनमेंट व पुलों की संख्या को लेकर काम किया जा रहा हैं जिसके बाद अनुमानित लागत आने के बाद इसके टेंडर लगाए जाएंगे। इसके अलावा अंब से ऊना जिला मुख्यालय तक फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया हैं और इसकी फीजिबिलिटी के आधार पर काम किया जाएगा ।
एनएच पी डब्लू डी विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 3 के तहत वर्ष 2023 24 के लिए होशियापुर से नादौन के करीब 85 किलोमीटर एनएच को फोरलेन में तब्दील करने का प्रस्ताव भेजा गया हैं। मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इस मार्ग की डीपीआर समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग ने अंब से ऊना मुख्यालय तक 28 किलोमीटर मार्ग को भी फोरलेन करने का प्रस्ताव भेजा हैं। लखन पाल ने बताया कि फोरलेन के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी के लिए कंपनी को नियुक्त कर दिया गया हैं और वह इसकी एलाइनमेंट और विजिबिलिटी का प्रस्ताव तैयार कर रही हैं जिसके उपरांत टेंडर आबंटित कर दिए जाएंगे।
TAGGED: 85 kilometer, four lane, hamirpur, Hoshiarpur, National Highway, road
admin April 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन डीसी कार्यालय में बने सांसद कक्ष का सांसद सुरेश कश्यप नही कर पाए एक बार भी दौरा… कांग्रेस ने उठाए सवाल
Next Article 18 वर्ष बाद किन्नौर में मनाया जा रहा आठारो मेला, सोने चांदी के आभूषण पहनकर मंदिर आती हैं महिलाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?