ऊना (राकेश): ऊना के सरकारी कॉलेज में पीने के पानी की सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रिंसीपल ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच खूब बहस भी हुई। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि कॉलेज में पीने का पानी गंदा मिल रहा है वाटर कूलर में कबूतर मरे हुए है। पिछले काफी समय से सफाई नहीं की गई है जिसको लेकर वह पिछले 1 हफ्ते से सफाई करने की मांग कर रहे है लेकिन कॉलेज प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने कहा कि आज उनका मुख्य मकसद कॉलेज प्रशासन को इस समस्या के प्रति सचेत करना है अगर जल्द ही उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद की ओर से कॉलेज को ताले लगाकर बंद करने की चेतावनी दी गई है। वहीं कॉलेज प्रशासन की माने तो विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज में पीने की पानी और अन्य समस्याओं को दुरुस्त करने की मांग की गई है जिसको लेकर कॉलेज प्रशासन की तरफ से सफाई और पीने पानी को स्वच्छ करने के आदेश जारी कर दिए गए है। इसको लेकर जो सफाई कर्मचारी है उनको काम पर लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन खुद मौके पर जाकर सफाई और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा है।
