By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना के 700 घरों तक पहुंची पाइप से सस्ती PNG, जानिए कितना आ रहा खर्च
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना के 700 घरों तक पहुंची पाइप से सस्ती PNG, जानिए कितना आ रहा खर्च
himachal

ऊना के 700 घरों तक पहुंची पाइप से सस्ती PNG, जानिए कितना आ रहा खर्च

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/08/31 at 12:42 PM
Share

ऊना (राकेश): देश भर में जहां रसोई गैस के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। गैस सिलेंडर के दाम 1100 के पार हो गए है। वहीं प्रदेश का एक जिला ऐसा है जहां लोग प्रति माह 270 रुपए की गैस पर अपना खाना बना रहे है। जी हां, हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में स्थानीय निवासियों को सस्ती गैस की सुविधा मिलना आरंभ हो गई है और अब तक 700 परिवार इस सुविधा का लाभ उठा रहे है। यहां यह परिवार पीएनजी गैस सुविधा का लाभ उठा रहे है। अजौली गांव में 27 नवंबर 2020 को पहला पीएनजी गैस कनेक्शन प्रदान किया गया और अब अजौली के साथ-साथ रक्कड़ कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, माउंट कार्मल स्कूल के पास का क्षेत्र व शिवा कॉलोनी (जलग्रां) के घरों को यह सुविधा मिल रही है।

अब तक कुल 2700 घरों को कनेक्शन पीएनजी के दे दिए गए है, जिनमें से 700 घरों को पाइप से गैस मिल रही है ओर बाकी बचे कनेक्शनों को भी मेन पाइप लाइन से जोड़कर जल्द से जल्द चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पीएनजी गैस पहुंचाने का कार्य सरकारी उपक्रम की कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीएसएल) के माध्यम से किया जा रहा है। 250 करोड़ रुपए की इस परियोजना के तहत ऊना के साथ-साथ हमीरपुर व बिलासपुर जिला के निवासियों को भी पीएनजी गैस से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सतपाल सत्ती ने कहा कि कंपनी ने अब तक 110 किमी पाइपलाइन बिछा दी है ओर भड़ोलियां कलां में रेलवे क्रॉसिंग के पास से लेकर डीसी ऑफिस तक एनएच के किनारे तीन किलोमीटर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद ऊना शहरी क्षेत्र में भी यह सुविधा लोगों को मिलना शुरू हो जाएगी ओर अधिक घर इस सुविधा के दायरे में आएंगे।

पाइपलाइन से मिलने वाली गैस पीएनजी, एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले काफी सस्ती पड़ती है। एक औसत परिवार में पीएनजी गैस की खपत प्रतिमाह लगभग 4 स्टेंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) होती है ओर एक एससीएम का खर्च 55 रुपए आता है। यानी पीएनजी गैस चलाने का एक परिवार का औसत खर्च 270 रुपए प्रति माह आता है। वहीं पीएनजी गैस सुविधा मिलने से स्थानीय निवासी काफी उत्साहित है और इस सुविधा के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते है।

रक्कड़ कॉलोनी निवासी नरेंद्र शर्मा, रुचि खन्ना ओर सतीश खन्ना ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन लेने से उन्हें काफी लाभ मिला है। उनका कहना है कि पीएनजी को इस्तेमाल करना सुविधाजनक है और सस्ता भी। कनेक्शन लगने के बाद सिलेंडर बदलने के झंझट से छुटकारा मिला है। कंपनी बेहतर सेवा प्रदान कर रही है। पाइपलाइन से गैस की सुविधा मिलने पर वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त करते हैं।

यह आ रहा है खर्च

पीएनजी से खाना बनाने वाले परिवारों का खर्च सामान्य एलपीजी सिलेंडर से कम आता है। कनेक्शन प्रदान करने के लिए कंपनी 6000 रुपए लेती है, जिसमें से 5500 रुपए सिक्योरिटी है, जो कनेक्शन कटवाने पर वापस ली जा सकती है, जबकि 500 रुपए प्रोसेसिंग फीस ओर कनेक्शन शुल्क है। ग्राहक छह हजार रुपए की धनराशि 12 किस्तों में भी कंपनी को दे सकते है।

TAGGED: cylinder price, PNG gas, Satpal satti, una
admin August 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में पानी और अन्य मांगों को लेकर ABVP ने प्रिंसिपल कार्यालय में किया प्रदर्शन
Next Article टैक्सियों में दोबारा लगाए जा रहे GPS से एसोसिएशन ने जताया विरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?