सोलन:योगेश शर्मा- 10 फरवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला के नालागढ़ में छात्र ज़िला सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है , जिसकी थीम नशा मुक्त पर्यावरण युक्त रहने वाली है।
नशा मुक्त पर्यावरण युक्त रहेगी सम्मेलन की थीम
वीरवार को शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान एबीबीपी के प्रांत सह मंत्री सौरभ शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही देश हित, समाज हित एवम छात्र हित में काम करती आई है। 09 जुलाई को 1949 में कुछ अध्यापकों एवम छात्रो अंबाला में उनके द्वारा मिलकर इसकी नीव रखी गई थी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी 75 वर्षो का होने जा रहा है। इन्ही 75 वर्षो की यात्रा का उत्सव 75 दिन 75 अभियान कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गया। इसी कड़ी में जिला में भी ज़िला सम्मेलन का आयोजन किया जाना है जो 10 फरवरी के दिन होना तय हुआ है। ज़िला सम्मेलन में विभिन्न सत्र होगे: उद्घाटन सत्र, प्रदर्शनी सत्र, शोभा यात्रा एवम समापन सत्र आदि होंगे।
सौरभ शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में 4000 कार्यकर्ता आएंगे । वहीं इसमे 38 कॉलेज भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की थीम नशा मुक्त पर्यावरण युक्त रखी गई है । जिसमें युवाओं को इस थीम के जरिए जागरूक किया जाएगा। वहीं आगामी समय में होने वाली गतिविधियों को लेकर भी मंथन किया जाएगा। जिला सम्मेलन के माध्यम से जहां छात्र अपनी बातों को इस सम्मेलन में सभी के सामने रखेंगे। वहीं सभी के विचारों पर भी मंथन किया जाएगा।
