संजु चौधरी,शिमला: पहाड़ों की रानी शिमला में नव वर्ष से पहले ही बर्फ़बारी ने दस्तक दे दी हैं। शिमला में आज दोपहर को आसमान से बर्फ के फाहे गिरने जैसे ही शुरू हुए वैसे ही यहां घूमने के लिए आए पर्यटकों के चेहरे खिल उठे और पर्यटक ख़ुशी से झूम उठे। शिमला में वैसे तो पर्यटक न्यू ईयर पर बर्फ़बारी की आस लेकर पहुंचते हैं लेकिन इस बार तो नव वर्ष से पहले ही पर्यटकों को यहां बर्फ़ का दीदार हो गया जिससे वो बेहद खुश हैं
शिमला में आज अगर हल्की बर्फ़ ने दस्तक दी है तो ऐसे में नए साल पर बर्फ़बारी की संभावना भी आ काफी ज्यादा बढ़ गई हैं । वहीं आसमान से बर्फ के फाहे गिरता देख शिमला के रिज मैदान पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी पर्यटक बेहद खुश नजर आ रहे थे।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी 2 दिनों तक मौसम खराब होने की संभावना जताई हैं। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के संभावना भी विभाग की ओर जताई गई हैं। मौसम विभाग की ओर से जो अनुमान लगाया जा रहा है उसके अनुसार जो पर्यटक हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर नव वर्ष पर बर्फबारी की उम्मीद लेकर आए हैं उन्हें नए साल का तोहफा बर्फ़बारी के रूप में मिल सकता हैं।।
