अरविंदर सिंह, हमीरपुर: प्रदेश के सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को भरने, ईआरपी प्रणाली में सुधार ,छात्र संघ चुनाव, महाविद्यालयों की आधारभूत सरंचना को सुदृढ़ करने, शोधार्थियों को 3000 शोध प्रोत्साहन राशि व नौणी विश्विद्यालय व कृषि विश्वविद्यालय में बढ़ी हुई फीस वृद्धि को कम करने व अन्य छात्र मांगो को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हमीरपुर के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के सभी विवि के कुलपतियों को भेजा ।
प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर के इकाई अध्यक्ष सिद्धार्थ ने बताया कि प्रदेश स्तरीय आह्वान पर सोमवार को सभी जिलों में जिला उपायुक्त के माध्यम से कुलपति,शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से ज्ञापन सौंपा गया और छात्रों से संबंधित मांगो को जल्द पूरा करने की मांग की गई हैं।
परिषद की हमीरपुर ज़िला संयोजक नेहा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र मांगो को प्रशासन के सामने उजागर करने का कार्य समय समय पर करता आ रहा हैं। छात्रहित व राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का कार्य भी विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही करता आ रहा हैं।
