कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – जिला कुल्लू में छात्रों की समस्याओं को लेकर अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आंदोलन किया जाएगा और उनकी समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा। छात्रों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा डीसी कुल्लू के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रबंधन को दिया ज्ञापन भेजा गया और मांग रखी गई कि जल्द से जल्द छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के सचिव ऋषभ भारद्वाज ने कहा कि जिला स्तर पर ऐसी कई समस्याएं जो की अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि अब आगामी दिनों में छात्रों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया जाएंगे। वहीं छात्रों के मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी भेजा गया है। जिसमें विश्वविद्यालय प्रबंधन से मांग रखी गई है कि सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव को शीघ्र बहाल किया जाए। स्थाई कुलपति व विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को शीघ्र बहाल किया जाए और सभी महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाएं। इसके अलावा महाविद्यालयों में प्राचार्य, शिक्षकों व गैर शिक्षकों की भर्तियां शीघ्र की जाएं और ERP प्रणाली को शीघ्र सुधारा जाए। शोधार्थियों को मिलने वाली 3000 शोध प्रोत्साहन राशि को सरकार जल्द लागू करें और नौणी विश्वविद्यालय व कृषि विश्वविद्यालय में बढ़ी हुई फीस वृद्धि को कम किया जाए। आगामी 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
