अनिल कुमार, किन्नौर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पूरे हिमाचल में रथ यात्रा चलाई जा रही है,जिसमें आज यह रथयात्रा किन्नौर पहुंची। रिकोंगपिओ महाविद्यालय में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इस रथ का भव्य स्वागत किया गया। इसमें प्रदेश मंत्री आकाश नेगी एवं जिला व इकाई के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह रथ यात्रा किन्नौर के विभिन्न स्थानों जैसे रिकोंगपिओ , कल्पा ,पंगी ,पूह ,टापरी ,सांगला, छितकुल , भावानगर , निचार आदि स्थानों में घूमेगी ओर लोगो को उनके मतों के प्रति जागरूक करेगी।
