संजु चौधरी, शिमला: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों बड़े दलों की ओर से अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिए गए हैं। दोनों पार्टियां अपने अपने घोषणापत्र में किए गए दावों और वादों को हिमाचल की जनता के हित में बता रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि उनका घोषणा पत्र ना केवल वादों का घोषणापत्र नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास के लिए अपने इरादों का घोषणापत्र जारी किया है। बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि बीजेपी का दृष्टिपत्र ऐतिहासिक हैं। महिलाओं के लिए अलग दृष्टिपत्र भाजपा ने लाया है। जो महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।
उन्होंने कहा कि यह महज कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि संकल्प हैं। यह वादे नहीं विकास के लिए इरादे हैं। उन्होंने कहा कि शगुन योजना को 31 हजार से 51 हजार किया गया। 6 वीं से 12 वीं तक की बच्चियों को साइकिल और 12 वीं के बाद कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए स्कूटी दी जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती हैं करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का दृष्टि पत्र पूरे शोध के साथ बनाया गया है और इसमें महिलाओं के लिए हर एक क्षेत्र में ध्यान रखा गया है। इससे भाजपा की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सोच नजर आती है। भाजपा के संकल्प पत्र का सरकार में रहते हुए समय-समय पर रिव्यू किया जाता है ताकि सभी संकल्पों को पूरा किया जा सके लोग इस पर विश्वास जता रहें हैं।
