राहुल चावला, धर्मशाला: राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को ए प्लस ग्रेड मिलने के बाद सीयू के सुविधाओं को इजाफा होगा एवं सीयू प्रशासन अब कुछ कार्य स्वायत होकर भी ले सकती हैं। अब सीयू में इंजीनियरिंग और मेडिकल साइंस के स्कूल में खोले जाएंगे। देहरा परिसर के निर्माण होने के साथ ही यह दोनों स्कूल भी शामिल हो जाएंगे। साइंस स्कूल को दो चरणों में खाेला जाएगा। इसके चलते चरण में पैरा मेडिकल स्कूल स्थापित किया जाएगा। उसके बाद इस स्तरोनत करके मेडिकल सांइसेज एवं रिसर्च स्कूल बनाया जाएगा।
सीयू के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने गुरुवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि ए प्लस ग्रेड लेने वाला सीयू हिमाचल प्रदेश का पहला स्कूल बना हैं। इससे पूर्व हिमाचल के किसी भी विवि को ए प्लस ग्रेड नहीं मिला हैं। देश के 1100 विवि की ग्रेडिंग हुई हैं। इनमें ए प्लस ग्रेड केवल 7 प्रतिशत विवि को ही मिला हैं। नैक टीम की ओर से तय अधिकतम 4 अंकों में से सीयू हिमाचल प्रदेश को 3.42 अंक मिले हैं। नैक की ओर से निर्धारित सभी सात मापदंडों में सीयू खरा उतरा हैं।
अब अगले शैक्षणिक सत्र 2024-25 से यहां विदेश के विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जााएगा। अगले साल कम से कम 50 विदेशी विद्यार्थियों व शोधार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन अध्ययन व्यवस्था स्वंयम भी शुरू कर दी जाएगी। अगले साल से विवि में एमबीए एग्जीक्यूटिव का कोर्स भी शुरू किया जाएगा। इससे विभिन्न विभागों में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को प्रबंधकीय डिग्री दी जाएगी।
