सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- सोलन शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर वीरवार को भी सोलन शहर में जिला प्रशासन की मुहिम जारी रही आज शहर के अस्पताल रोड पर प्रशासन की टीमों द्वारा नाप नपाई के माध्यम से अवैध कब्जे करने वाले लोगों को अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी दी है।
एसडीएम सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में यह कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि लगातार अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और अब अस्पताल रोड की ओर आज अवैध कब्जों को लेकर नाप नपाई की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रहने वाली और इस मुहिम में सोलन शहर की जनता का साथ उन्हें मिल रहा है उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का मुख्य उद्देश्य सोलन शहर में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त प्रदान करना है यहां पर अतिक्रमण हटाने से लोगों के लिए पैदल चलने के लिए रैंपवॉक बनाने की योजना प्रशासन द्वारा तैयार की गई है जिससे आने वाले समय में लोगों को लाभ मिलेगा।
