संजु चौधरी, धर्मशाला(TSN): विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गैर सरकारी कार्य दिवस के लिए तय किया गया था। इस दौरान विधायकों की ओर से सदन में विभिन्न विषयों पर संकल्प प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सत्ता पक्ष के विधायक कुलदीप सिंह राठौर और विपक्ष के विधायक सुखराम चौधरी की ओर से प्रदेश में बढ़ते न+शे के व्यापार पर चिंता जताते हुए इसको लेकर कोई ठोस नीति बनाने को लेकर संकल्प प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सदन के अंदर में बीते दिनों एनआइटी हमीरपुर में हुए न+शे के प्रकरण का भी जिक्र हुआ और न+शे की रोकथाम के लिए चर्चा हुई।
सदन में संकल्प प्रस्तुत करने पर ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि उनकी तरफ से सदन में यह संकल्प लाया गया है। उन्होंने बताया है कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में लगातार न+शे के मामले बढ़ते जा रहे हैं,जो बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने NIT हमीरपुर में हुए प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि आज शिक्षण संस्थानों में भी न+शे के सौदागर युवा पीढ़ी को पंगु बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न+शे की खेपें बाहरी देशों से हिंदुस्तान लाई जा रही है।उन्होंने इसे अघोषित युद्ध करार देते हुए कहा कि विदेशी ताकतें देश की पीढ़ी को खत्म करने की कोशिश कर रही है और इसके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
