हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-हमीरपुर जिला से जिन लोगों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को कमजोर करने के लिए षड्यंत्र रचा था,उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मांग की है ।
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने बताई दिल की बात
हमीरपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंगलवार को जिला कांग्रेस की विशेष बैठक का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने की.बैठक में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया पूर्व विधायक का अनीता वर्मा प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व ब्लॉक कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।कार्यकर्ताओं का जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहना था कि कुछ लोग सरकार को चलना नहीं देना चाहते हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाए ।
जिलाकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि हमीरपुर में विकास नहीं हो रहा है वह शायद भूल गए हैं कि हमीरपुर के गांधी चौक से ही मुख्यमंत्री ने यहां के विधायक की मांग पर शहर से बिजली की तारों का जाल हटाने के लिए 20 करोड रुपए की एक बड़ी योजना को मंजूरी प्रदान की थी। हमीरपुर से दो बार प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री रहे लेकिन भाजपा कार्यकाल में बस अड्डे का निर्माण नहीं हो सका अब मुख्यमंत्री ने यहां 55 करोड रुपए बस स्टैंड बनाने के लिए दिए हैं और जल्द इसका काम शुरू होने वाला है और हर विधानसभा क्षेत्र में काम हो रहे हैं ।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग की बात को जल्द ही मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास रखा जाएगा और वही इस पर फैसला लेंगे प्रदेश की कांग्रेस सरकार 1 साल के कार्यकाल में ही अपनी पांच गारंटी पूरी कर चुकी है और एक-एक करके सभी गारंटरयां पूरी होगी कुछ लोग बहकावे में आकर यहां वहां भटक रहे हैं।
