सचिन शर्मा,मनाली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का द हिमाचल से एक अलग ही लगाव हैं। वह काफी समय से मनाली में रह रहे हैं और इस जगह से उन्हें इतना लगाव है कि उन्होंने अभी हाल ही में हुई अपने बेटे की शादी के बाद शादी के रिसेप्शन भी मनाली के दशाल गांव में दी।
इस रिसेप्शन के लिए अभिनेता सनी देओल ने मनाली के दशाल गांव में गांव वासियों को भी विशेष तौर पर न्यौता दिया था । इस दौरान गांव वासियों और आए हुए मेहमानों के लिए हिमाचली धाम का भी आयोजन किया गया था जिसका सभी लोगों ने स्वाद चखा।
मनाली के दशाल गांव में अपने निवास स्थान पर दी गई इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने बेटे करन देओल व परिवार ओर मित्रों संग शामिल हुए थे। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने गांव वासियों संग कुल्लवी डांस भी किया।
