भावना शर्मा: फिल्मी जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपने पैतृक घर जिला शिमला पहुंची हुई हैं। सोमवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने पैतृक गांव के प्रसिद्ध हाटकोटी मंदिर में अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया। मंदिर में अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों और परिवार जनों के साथ पहुंची थी। प्रीति जिंटा सुबह करीब 10 बजे हाटकोटी मंदिर पहुंची और यहां पूजा अर्चना करने के साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों का मुंडन संस्कार भी करवाया। हाटकोटी मंदिर के पुजारी ने उनके बच्चों के मुंडन संस्कार को पूरा करवाया।
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ओर पंजाब किंग्ज इलेवन की मालकिन के हाटकोटी मंदिर पहुंचने पर उनकी माता नील प्रभा जिंटा, पति, दोनों बच्चे, भाई दीपक जिंटा भी साथ मौजूद रहे। मंदिर में प्रीति ने अपने बेटे ओर बेटी का मुंडन संस्कार करवाया। पूजा के बाद करीब एक घंटा हाटकोटी लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में रुके। बताया जा रहा हैं कि प्रीति जिंटा रविवार रात अपने मामा राजेंद्र छाजटा, यशवंत छाजटा के घर नंदपुर में रुकी हुई थीं। वहीं से आज वह माता हाटकोटी के मंदिर पहुंची और दोपहर 12:30 बजे के करीब हाटकोटी मंदिर से पूजा अर्चना के बाद है वह वापस आ पूरे परिवार सहित अपने मामा के घर वापस लौटी हैं।
बता दें कि अभिनेत्री प्रिटी जिंटा का पैतृक घर और गांव शिमला जिला के रोहड़ू तहसील में ही हैं। अक़्सर अभिनेत्री अपने पैतृक गांव आती रहती। उन्हें अपने गांव और यहां की संस्कृति और परंपराओं से बेहद लगाव हैं। यही वजह भी है कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों बेटे जिम ओर बेटी जिया का मुंडन संस्कार भी अपने पैतृक गांव के प्रसिद्ध मंदिर हाटकोटी में ही करवाया हैं। वहीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा के हाटकोटी मंदिर पहुंचने पर उनके फैंस भी काफी खुश नजर आए यहां मंदिर में उनके फैंस ने उनके साथ है फोटो भी लिए हैं।
